यूपी में सड़क दुघर्टना में पूर्व सैनिक की मौत

औरैया, उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में बीती रात्रि पिकअप की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कस्बा नेविलगंज निवासी सीआरपीएफ से रिटायर्ड एसआई मिलाप सिंह यादव (43) बीती रात्रि करीब दस बजे अपाचे मोटरसाइकिल से अपने पैतृक गांव नगला इजारे से‌ दावत खाकर वापस नेविलगंज आ रहे थे। वह बहारपुरा-अछल्दा मार्ग पर स्थित ग्राम सुभानपुर-लहटोरिया के बीच पहुंचे ही थे कि तभी सामने से दूध कंटेनर लाद तीब्र गति से आ रही पिकप की चपेट में आ गये जिससे मिलाप सिंह दूर जा गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button