मशीन में अलग अंदाज में दिखेंगी कियारा आडवाणी

krayaमुंबई,  अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा कि वह मशीन के लिए उत्साहित हैं, जिसमें वह अलग अंदाज में दिखेंगी। कियारा ने वर्ष 2014 की फिल्म फुगली के साथ बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की बायोपिक में साक्षी सिंह धौनी के किरदार में नजर आईं। मशीन के बारे में कियारा ने कहा, अब्बास-मस्तान एकथ्रिलर के साथ वापसी कर रहे हैं। दर्शक इसके लिए उत्साहित हैं। मैं फिल्म के लिए बहुत उत्सुक हूं।

मैं इसमें अलग अंदाज में दिखूंगी। मशीन कथित तौर पर एक प्रेम कहानी पर आधारित है। अब्बास-मस्तान की जोड़ी बाजीगर, अजनबी, रेस और रेस 2 जैसी हिट फिल्में दे चुकी है। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। कियारा को उम्मीद है कि ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म को सराहा है। उन्होंने कहा, वह (सलमान) बहुत प्यारे हैं। उन्हें टीजर पसंद आया, जिस बारे में उन्होंने ट्वीट कर हमें बताया। उन्होंने वास्तव में हमें सहयोग दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button