Breaking News

देश के इतने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सात राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि शेष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले घटे हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में 39, गोवा में 6, जम्मू और कश्मीर में 21, केरल में सर्वाधिक 965, पुडुचेर्री में 28, सिक्किम में 18 और तेलंगाना में कोरोना के 58 सक्रिय मामले बढे हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 99 हजार से अधिक हो गयी है। वहीं 96.63 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले लगातार घटते हुए 2.89 लाख रह गये हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 1,46,444 हो गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत

अंडमान निकोबार …..82………4749…….62

आंध्र प्रदेश ………..3978……868279…7082

अरुणाचल प्रदेश……222……..16379……56

असम ……………..3483…….211078…1024

बिहार …………….5030…….240716…1362

चंडीगढ़ ………….364……….18508……312

छत्तीसगढ़ ……..15879…….250766….3212

दादरा और नगर हवेली

और दमन और दीव….05……..3357…………..2

दिल्ली ……….8735…..599683……10329

गोवा …………….947……..48567………725

गुजरात ………..11397….221602…….4248

हरियाणा ……….5387……250502……2842

हिमाचल प्रदेश …4791……47275……….889

जम्मू कश्मीर ….3646……113307…..1850

झारखंड ………..1635…..110758….1014

कर्नाटक ………14012….885341….12029

केरल …………61635…..650836…..2870

लद्दाख ………..270………8901………125

मध्यप्रदेश…….10994……218828…..3502

महाराष्ट्र ……59502…..1794080…..48876

मणिपुर ………1458……….25928……337

मेघालय ………430……..12735………134

मिजोरम………145…………3989………..7

नागालैंड …….417……….11373………76

ओडिशा …….2728……322344……1843

पुड्डुचेरी ……..360……….36822…….629

पंजाब ………5053…….153382….5230

राजस्थान ….11601…..286481….2634

सिक्किम ……378………..5108……124

तमिलनाडु ….9391…..787611…12012

तेलंगाना …….6627…..274833….1522

त्रिपुरा ………..207…….32613…..383

उत्तराखंड …..5512…..80425…..1439

उत्तरप्रदेश…..16691….551917….8224

पश्चिम बंगाल …..16248….514309…..9439

कुल……. 289240……9663382…146444