Breaking News

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन मे, कम से कम चार जवान फंसे

श्रीनगर,  उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार जवान फंस गए।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी जिसमें कम से कम दो जवान फंस गए।

तलाश और बचाव अभियान मंगलवार देर शाम तक चला लेकिन खराब मौसम के कारण उसे स्थगित करना पड़ा। हालांकि, बुधवार सुबह बचाव अभियान फिर शुरू किया गया।

एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें दो जवान फंस गए।

जवानों को बचाने की कोशिशें चल रही हैं।