दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल ने इन्हे चुना अपना नेता

नयी दिल्ली , दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है।

बदरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

भाजपा विधायकों की सोमवार को हुई बैठक में श्री बिधूड़ी को नेता चुना हो गया।

श्री बिधूड़ी ने इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी को हराया था।

दिल्ली के 70-सदस्यीय विधानसभा में भाजपा आठ सीटें जीती है।

पिछली विधानसभा में रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता विपक्ष के नेता थे। श्री गुप्ता इस बार भी रोहिणी से चुने गए हैं।

हालांकि श्री विधूड़ी की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें इस बार श्री गुप्ता के मुकाबले तरजीह दी गयी है।

श्री विधूड़ी पहली, तीसरी और पांचवी विधानसभा में भी विधायक रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button