Breaking News

ये जनता की नहीं, ईवीएम की सरकार है- बहुजन समाज पार्टी

संतकबीरनगर ,  बहुजन समाज पार्टी  के बस्ती, देवी पाटन व फ़ैजाबाद मण्डल के मुख्य जोन इंचार्ज शमशुद्दीन राईनी ने कहा है कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में जनता की नहीं बल्कि ईवीएम की सरकार है।

घर के दरवाजे पर चढ़ रहा था ये विशालकाय जानवर, लोग के उड़ गये होश…

इन तीन लोगों ने किया इस जानवर के साथ सामूहिक बलात्कार

पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री राईनी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में श्री नरेन्द्र मोदी ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाधन आदि का नारा देकर देश की जनता का विश्वास जीता था लेकिन पांच साल में कोई भी वादा पूरा नहीं कर सके। इस कारण देश के किसानों, नौजवानों तथा मेहनतकश अवाम में भारी गुस्सा था और देश की जनता मोदी की सरकार को हराने का मन बना चुकी थी।

बाघों के हमले से दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर की मौत…

इस जानवर के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, ये है कीमत

उन्होने बताया कि इसके बाद देश में हिन्दुस्तान बनाम पाकिस्तान एक माहौल बनाया गया तथा कथित सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर लोगों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही ईवीएम का खेल खेला गया। हजारों नहीं लाख दो लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीता गया। भाजपा सरकार जनता के हित में नहीं है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान के द्वारा जो अधिकार दिया और लोकतंत्र की स्थापना हुई उसके विरुद्ध भाजपा सरकार काम कर रही है।

मोदी सरकार बेच रही सस्‍ता सोना, कल तक खरीदने का है मौका

गैस सिलेंडर फटने पर कंपनी देती है इतने लाख का मुआवजा….

बसपा नेता ने कहा कि 2022 में भाजपा सरकार को हराकर उत्तर प्रदेश में बहन मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सर्वसमाज में भाईचारा बनाने का काम करना होगा। बहन मायावती के शासन में कोई गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं करता था। गुण्डे या तो जेलों में थे या प्रदेश से बाहर चले गए थे। कानून का शासन था। आज कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। महंगाई चरम पर है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

मोदी सरकार बेच रही है सबसे सस्ता एसी…..

इन कपड़ो को पहनकर नहीं कर सकेंगे इमामबाड़ा का दीदार…

यूपी में ये छोटी सी दुकान में कचौड़ी बेचने वाला निकला करोड़पति…

एक छोटे से कीड़े ने रुक दी दर्जनों ट्रेनें….