Breaking News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के इस पोस्टर पर खड़ा हुआ विवाद

प्रयागराज,  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  के खिलाफ विवादित पोस्टर टांग कर विवाद को तूल दिया है।

पार्टी ने पोस्टर में सभी को महाभारत के पात्र के रूप में दर्शाया गया है। पार्टी संस्थापक शिवपाल सिंह यादव को श्रीकृष्ण दिखाया है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुर्योधन और गृहमंत्री अमित शाह को धृतराष्ट्र एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुष्कर्ण दर्शाया गया है।

पोस्टर में दुष्कर्म के मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंदको दुरूशासन और उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भी चित्रित किया गया है। पोस्टर में मोटे अक्षरों में लिखा है भाजपा सरकार होश में आओ।

एक नारी का चित्रण कर लिखा है बहन, बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार बन्द करो। इसके अलावा लिखा है जब जब अधर्म बढ़ा है तब.तब अवतार हुआ है। महिलाओं की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण के रूप में शिवपाल सिंह यादव का अवतार हुआ है। पोस्टर के एक तरफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा आशीष तिवारी और दूसरी तरफ पार्टी के प्रयागराज जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ;महाराज का फोटो लगा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि इस प्रकार का पोस्टर लगाना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ;लोहिया वाहिनी के नेता और कार्यकर्ताओं की संकीर्ण मानसिकता का द्योतक है। उन्होने कहा कि जिसका अपना कोई आचार, विचार और सिद्धांत ही नध्न हो उसके कृत्य का कोई महत्व नहीं है। श्री केसरवानी ने कहा कि यह कोई राजनैतिक दल नहीं है। इसलिए विकृत मानसिकता वाले लोगों के बारे में टिप्पणी करना व्यर्थ की बात होगी।