Breaking News

दिल्ली में कोरोना मामले 85000 के पार, निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर हुई इतनी?

नयी दिल्ली , कोरोना के प्रकोप से जूझ रही राजधानी के लिए राहत भरी बात यह रही कि नये मामल़ों की तुलना में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या काफी अधिक रही। हालांकि निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 435 पर पहुंच गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय कि तरफ से जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 2084 नये मामलों से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 85161 पर पहुंच गया। मृतकों की संख्या 57 बढ़कर 2680 पर पहुंच गई।

दिल्ली में 23 जून को 3947 एक दिन के सर्वाधिक मामले आए थे।

पिछले 24 घंटों में राहत की बात यह रही कि इस दौरान नये मामलों की तुलना में कहीं अधिक 3628 मरीज ठीक हुए और अब तक 56235 संक्रमित कोरोना को शिकस्त दे चुके हैं।

आज सक्रिय मामल़ों की संख्या 26246 रही।

कोरोना जांच में पिछले कुछ दिनों में आई तेजी से कुल जांच का आंकड़ा 514573 पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 16157 जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर जांच 9619 और रैपिड एंटीजेन जांच 6538 थीं। दिल्ली में दस लाख की जनसंख्या पर जांच का औसत भी बढ़कर 27089 हो गया।

कंटेन्मेंट जोन की संख्या 427 बढ़कर 435 हो गई।

दिल्ली में कुल कोरोना बेड्स 13411 हैं जिसमें से 5977 पर मरीज हैं जबकि 7435 खाली हैं।

होम आइशोलेशन में 16329 मरीज हैं।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनों-दिन स्थिति भयावह होती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान रिकाॅर्ड 5257 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार की रात बढ़कर 169883 हो गयी है। इस दौरान 181 और लोगों की इस महामारी से मौत होने से इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7610 हो गयी है। इस अवधि में 2385 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 88960 हो गयी है।
इसबीच कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में रविवार तक तीसरे स्थान पर रहा तमिलनाडु सोमवार को दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए फिर से दूसरे स्थान पर पहुंच गया। तमिलनाडु में कुल संक्रमितों की संख्या अब 86000 के पार पहुंच गयी है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 86224 हो गयी है और कोरोना से अब तक 1141 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 47749 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
राजधानी दिल्ली में भी कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है और संक्रमण के लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ अब यह देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा 85161 हो गया तथा मरने वालों की संख्या 2680 हो गयी। राजधानी में 56235 मरीज रोगमुक्त हुए हैं , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना से मौतों के मामले में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली अब भी दूसरे स्थान पर है।
देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 32023 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1828 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 23248 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 22147 मामले सामने आए हैं तथा इस वायरस से 660 लोगों की मौत हुई है जबकि 14808 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
इसबीच पश्चिम बंगाल राजस्थान को पीछे छोड़ छठे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 17907 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 653 लोगों की मौत हुई है और अब तक 11719 लोग स्वस्थ हुए हैं।
राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 17392 हो गयी है और अब तक 402 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13618 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।
इसके बाद तेलंगाना में अब तक 15394 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 253 लोगों की मौत हुई है। एक अन्य दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में 14295 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 226 लोगों की मौत हुयी है।
हरियाणा में अब तक 14210 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 232 लोगों की मौत हुई है जबकि मध्य प्रदेश में अब तक 13370 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 528 लोगों की मौत हुयी है।
एक अन्य दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 13891 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 180 लोगों की मौत हुयी है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7237 हो गई है और अब तक इससे 95 लोगों की मौत हुई है।
इस महामारी से बिहार में 9618 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 63 की मौत हुयी है जबकि पंजाब में 5418 लोग संक्रमित हुए हैं और 138 लोगों की मौत हुयी है।
इसके अलावा उत्तराखंड में 39, ओडिशा में 30, केरल में 24, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 13-13, पुड्डुचेरी एवं असम में 11-11 , हिमाचल प्रदेश में आठ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में तीन तथा त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, लद्दाख और मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।