Breaking News

आईएएस अफसर के खिलाफ पत्नी की हत्या को लेकर, एफआईआर दर्ज

लखनऊ, आईएएस अफसर पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है।

इस मामले मे लखनऊ के चिनहट थाने मे उनके खिळाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

यह आरोप उनकी पत्नी अनीता के चचेरे भाई राजीव कुमार सिंह ने लगाया है।

स्कोटिया टावर विभूतिखंड में रहने वाले राजीव ने बताया कि उनकी बहन की शादी उमेश प्रताप सिंह से 1996 में हुई थी।

उमेश प्रताप सिंह लखनऊ के विकल्पखंड गोमती नगर में रह रहे हैं।
सूडा में निदेशक के पद पर तैनात उमेश के साथ वह खुश नहीं थीं।

राजीव का आरोप है कि उमेश के कई महिलाओं के साथ संबंध थे अनीता इस बात का विरोध करती थी।

उमेश उन्हें मारते-पीटते थे।

वह हमेशा करती थीं कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

राजीव ने अनीता की मौत पर कई सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी बहन ने सोफे में बैठकर खुद को गोली मारी तो उनके सिर पर चोट कैसे आई?

उन्होंने एक और सवाल उठाया कि अनीता ने अपने सीने पर सामने से गोली मारी तो पीछ पीछे से निकली गोली का सुराख छोटा क्यों?

उमेश ने कहा कि अनीता बीमार चल रही थीं तो उन्हें भरी हुई पिस्टल कहां से और कैसे मिली?

उन्होंने मांग की है कि उमेश प्रताप के खिलाफ जांच की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।

 आईएएस उमेश प्रताप सिंह की पत्नी अनीता (42) की लाश 1 सितंबर को घर में संदिग्ध हालात में मिली थी।