Breaking News

पूर्व निशानेबाज पूर्णिमा का कैंसर से निधन

पूर्व निशानेबाज पूर्णिमा का कैंसर से निधन

पुणे, पूर्व भारतीय निशानेबाज और ट्रेनर पूर्णिमा जॉनने का कैंसर के कारण निधन हो गया है। वह 42 वर्ष की थीं।

भारतीय राइफल निशानेबाज पिछले दो वर्षों से कैंसर से जूझ रही थीं। पूर्णिमा ने विश्व कप और एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में लम्बे समय तक राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखा था। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिव छत्रपति स्पोर्ट्स अवार्ड प्रदान किया था।

पूर्णिमा को दो साल पहले केरल में राष्ट्रीय खेलों के दौरान कैंसर का पता चला था। उन्होंने सैफ खेलों, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीते थे।