Breaking News

हॉकी कोचों के लिए खुशखबरी, पंजीकरण के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू

नयी दिल्ली,  हॉकी इंडिया ने देशभर के तमाम कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए खुली आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की  घोषणा की है।

हॉकी इंडिया ने एक बयान में बताया कि कोच या तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी संबंधित हाकी इंडिया सदस्य इकाई में पंजीकरण करवाने के लिए उम्मीदवार को मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

एक बार उम्मीदवार आवेदन जमा कर देता है फिर उसे संबंधित हॉकी इंडिया पंजीकृत सदस्य इकाई के अनुमोदन की आवश्यकता होगी।
हॉकी इंडिया की सदस्य इकाई की मंजूरी के बाद आवेदन को कोच या तकनीकी अधिकारी के पंजीकरण से पहले हॉकी इंडिया की अंतिम स्वीकृति की जरूरत होगी।

हॉकी इंडिया के कोच मोहम्मद मुश्ताक ने कहा, “कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए आवेदन और पंजीकरण के लिए इस प्रणाली की शुरुआत करना बेहद शानदार है।
इससे कोई भी हाकी इंडिया सदस्य पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर पाएगा।
मुझे भरोसा है कि इससे प्रक्रिया आसान होगी और हाकी इंडिया व उसके सदस्यों को देश भर के कोचों के साथ काम करने का शानदार अवसर प्राप्त होगा।

कोच और तकनीकी अधिकारी जो वर्तमान में कम से कम एक वर्ष के लिए सक्रिय हों और उनके पास हॉकी इंडिया के पहचान पत्र हों तो वे हॉकी इंडिया के सदस्य इकाई पोर्टल पर पहले से ही पंजीकृत होंगे।