Breaking News

टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिला एक और पदक, प्रधानमंत्री ने ऐसे दी बधाई

नयी दिल्ली, टोक्यो पैरालंपिक में भारत को एक ही दिन मे दूसरा पदक भी मिल गया है। इसपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में  पदक जीतने वाले खिलाड़ी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार को बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा , “ टोक्यो से बहुत खुशी की खबर आयी है। बहुत प्रसन्नता की बात है कि निषाद कुमार ने पुरूषों की ऊंची कूद टी 47 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। वह असाधारण कौशल और इरादे के पक्के शानदार एथलीट हैं। उन्हें बहुत बधाई।”उल्लेखनीय है कि निषाद कुमार ने पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा के फाइनल में 2. 06 मीटर की कूद लगाकर रजत पदक जीता है। इन खेलों में भारत का यह दूसरा पदक है। इससे पहले सुबह भाविना पटेल ने महिला टेबल टेनिस में रजत पदक जीता था।