Breaking News

जम्मू-कश्मीर मे महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी व बहन समेत 6 गिरफ्तार

श्रीनगर,  पुलिस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला की बेटी और बहन समेत छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि ये महिलाएं जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने और राज्य को दो संघ शासित प्रदेशों

में बांटने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं।

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….

महिला प्रदर्शनकारियों के एक समूह का नेतृत्व कर रहीं अब्दुल्ला की बहन सुरैया और उनकी बेटी साफिया को पुलिस ने पहले हिरासत में ले

लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि बांह पर काली पट्टी बांधकर तख्तियां पकड़े प्रदर्शन कर रहीं इन महिलाओं को इसकी इजाजत नहीं दी थी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक लौट जाने के लिए कहा।

पुलिस के अनुरोध के बावजूद महिलाओं ने लौटने से इनकार कर दिया और प्रदर्शन जारी रखते हुए धरना देने की कोशिश की।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला जवानों ने प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों में बैठाया।

कुएं से अचानक आने लगी रहस्यमयी आवाज,डर के मारे लोगों ने छोड़ा घर

राष्ट्रपति ने ‘हड्डी-पसली तोड़ने’ की दी 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कवरेज के लिए आए मीडियाकर्मियों को बयान वितरित करने से रोकने का प्रयास भी किया।

बयान में कहा गया है ‘‘हम कश्मीर की महिलाएं भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 और 35 A को हटाए जाने तथा राज्य को दो केंद्र शासित

प्रदेशों में विभाजित करने के एकतरफा फैसले को अस्वीकार करते हैं।”

नागरिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की बहाली की मांग करते हुए महिलाओं ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से धोखा और

अपमान मिला है।

उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करने और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विसैन्यीकरण की भी मांग की।

बयान में यह भी कहा गया है ‘‘ हम कश्मीर में झूठे एवं गुमराह करने वाले प्रचार के लिए राष्ट्रीय मीडिया के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त

करते हैं।’’

पीएम मोदी की भतीजी से लूट मामले में एक गिरफ्तार, सारा सामान भी बरामद

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन…..

रिलायंस जियो ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका…..

हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला, प्रेमिका से बेवफाई अपराध नहीं

शादी में इस तरह से डांस करना पड़ा भारी,हुए गिरफ्तार….

एक बकरी की मौत इस कंपनी को पड़ी भारी, सरकार को भी हुआ नुकसान

खुशखबरी,सरकार ने पेंशन के नियमों मे किया ये बड़ा बदलाव….

इस स्कूल में ‘भारत माता की जय बोलने पर बच्चों को पीटा