Breaking News

लालू यादव को प्रताड़ित करने को लेकर, तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाया आरोप

भागलपुर,  राष्ट्रीय जनता दल  के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि केंद्र एवं झारखंड सरकार पर इशारे पर जेल मे बंद बीमार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का ठीक से इलाज नहीं हो रहा है और उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है।

अपने बच्चों के लिए करें मात्र 206 रुपए का निवेश,बदले में मिलेंगे इतने लाख रुपए

समुद्र किनारे सेल्फी क्लिक करने वालों को मिलेगी मौत की सजा…

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव  ने आज सन्हौला में भागलपुर संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि झारखंड की राजधानी रांची के जेल मे बंद बीमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इलाज के नाम पर एक भवन से दूसरे भवन मे शिफ्ट किया जा रहा है।

दुनिया ने देखी ब्लैक होल की पहली वास्तविक तस्वीर,देखिए अब क्या होगा..?

लोकसभा चुनाव के बारे मे, यह जानकर आप रह जायेंगे हैरान

यह सब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और झारखंड सरकार के इशारे पर हो रहा है। इतना ही नहीं उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है। तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहाकि पटना में भी केंद्र सरकार बिहार की नीतीश सरकार उनके परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है। लेकिन, हम हारने वाले नहीं हैं। मैं गरीबों की लड़ाई जारी रखूंगा।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

कभी बिहारवासियों को गाली देने वाले व्यक्ति की गोद में आज हमारे पलटू चाचा नीतीश कुमार जा बैठे हैं और उसी की हां में हां भी मिला रहे हैं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इस चुनाव में दोनों को पता चल जायेगा। राजद नेता ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार यदि देश के संविधान और दलितों.पिछड़ों के हितों के साथ छेड़छाड़ करती है तो इसका करारा जवाब दिया जायेगा। जनता इन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश के चौकीदार बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लोगों के साथ किये एक भी वादे पूरे नहीं किये। कई घोषणाएं हवा.हवाई बनकर रह गई और जनता आज तक इंतजार कर रही है।

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख इन लोगों के लिए नहीं बढ़ी…

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

दुनिया पर मंडरा रहा है यह जानलेवा खतरा,भारत सहित दुनिया के कई देश हैं परेशान

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….