Breaking News

नीमच में कोराेना पॉजिटिव संख्या हुई इतनी…

नीमच, मध्यप्रदेश के नीमच में कोरोना पॉजिटिव संख्या 1788 हो गई है।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात 9 बजे तक रतलाम-लैब से सात व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जो जिले के 4 गांवों की है। इन्हें मिला कर नीमच जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1788 हो गई है। जिले में अभी तक कोरोना से 31 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

अभी तक सामने आए कोरोना पीड़ितों में नीमच के 805, जावद के 499 और 42 व्यक्ति उम्मेदपुरा एवं तारापुर के, 100 मनासा तथा बाकी अन्य स्थानों के है। जिले में 1270 व्यक्ति रिकवर होकर घर लौट गए है जबकि 487 व्यक्ति एक्टिव मरीज है।