Breaking News

अब शुरू हुआ नगरों को सजाने का काम

लखनऊ,  अब प्रदेश के नगर निकायों को सजाने का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के नगर विकास  मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि सभी नगरीय निकायों में 05 दिसंबर से 12 दिसंबर तक एक सप्ताह का ‘नगर सुशोभन अभियान’ चलाया जाए और इस दौरान साफ-सुथरा बनाए गए सभी कूड़ा स्थलों को सजाया जाएगा।

1 दिसंबर से शुरू हुये प्रतिबद्ध : 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निकायों में जिन स्थानों पर कूड़ा स्थलों को साफ किया गया था अब उन्ही स्थानों को पार्क, खेल के मैदान फूड जोन, सेल्फी प्वाईंट आदि में परिवर्तित कर जनोपयोगी बनाने का अभियान आज से शुरू हो गया है।

नगर विकास  मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि अभी तक साफ किये गये कूड़ा स्थलों को इसलिये सुंदर बनाया जायेगा जिससे ये कूड़ा स्थल फिर से कूड़ा व गंदगी का रूप न ले सकें। जिन कूड़ा स्थलों को साफ कर दिया गया है, वहां अब कूड़ा न फेंका जाये। ऐसा करने पर कई स्थानों पर आर्थिक दंड यानि जुर्माने का भी प्राविधान रखा गया है।