Breaking News

अगले 24 घंटे के दौरान, इन क्षेत्रों मे हो सकती है मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली, अगले 24 घंटे के दौरान, कुछ क्षेत्रों मे  मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

घर के दरवाजे पर चढ़ रहा था ये विशालकाय जानवर, लोग के उड़ गये होश…

पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में सबसे अधिक तापमान 41-3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराइकल में कल सुबह 08-30 से आज सुबह 08-30 बजे तक बारिश हुयी।

इन तीन लोगों ने किया इस जानवर के साथ सामूहिक बलात्कार

दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में अति सक्रिय रहा जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में मानसून सक्रिय रहा। ओडिशा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ में मानसून कमजोर रहा। अगले 24 घंटे के दौरान बिहार में कहीं कहीं बहुत तेज तो कहीं कहीं मूसलाधार बारिश होने अनुमान है।

बाघों के हमले से दुनिया के सबसे बड़े रिंग मास्टर की मौत…

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं तेज से बहुत तेज तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर हरियाणा, चंडीगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-पूर्व अरब सागर मे 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है।

इस जानवर के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, ये है कीमत

मछुआरों को इन क्षेत्रों में उद्यम नहीं करने की सलाह दी गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुयी।

मोदी सरकार बेच रही सस्‍ता सोना, कल तक खरीदने का है मौका

इसके साथ ही झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश , जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और केरल के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, हरियाणा, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा।

गैस सिलेंडर फटने पर कंपनी देती है इतने लाख का मुआवजा….

मोदी सरकार बेच रही है सबसे सस्ता एसी…..

इन कपड़ो को पहनकर नहीं कर सकेंगे इमामबाड़ा का दीदार…

यूपी में ये छोटी सी दुकान में कचौड़ी बेचने वाला निकला करोड़पति…

एक छोटे से कीड़े ने रुक दी दर्जनों ट्रेनें….