Breaking News

भीषण ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने दी ये बड़ी चेतावनी

नयी दिल्ली, भीषण ठंड का कहर जारी हैं। हाड कंपाती सर्दी से आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है । इस बीच मौसम विभाग ने  बड़ी चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप आगे भी जारी रहने के आसार हैं। हाड कंपाती सर्दी से आम जनजीवन पर असर पड़ा । दिल्ली में छह डिग्री, श्रीनगर में शून्य से दो डिग्री कम और जम्मू में आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के जनजातीय लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले की चोटियों पर पिछले चौबीस घंटों में ताजा हिमपात हुआ तथा अन्य भाग में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

दिल्ली में शुक्रवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और यहां अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिन में बहुत अधिक ठंड रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। कल सुबह घना कोहरा छाने का अनुमान है।
यहां शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 16 और आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और शीतलहर के कारण उत्तर प्रदेश में भी ठंड से गलन बढ़ने के कारण जनजीवन प्रभावित है।

राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह बादल छाये रहे। अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मिर्जापुर चुर्क में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाए जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 07.6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम सामान्य से छह कम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 6.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जौ सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य के सभी जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर जारी रहेगी और सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि ठंड से अभी जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है।

देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में भीषण सर्दी के साथ अब कोहरे की मार पड़ रही है जिसके कारण पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहा जिससे एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से गंतव्य पहुंची।
क्षेत्र मेंं आज कहीं.कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई और कल भी हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तर भारत में जारी हाड कंपाती सर्दी से राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आते। इसके अलावा घना कोहरा भी लोगों को तंग करेगा। राजमार्गों के आसपास कोहरे के कारण यातायात पर असर पड़ा।
हाइवे पर भी दोपहर में वाहन चालक वाहनों की लाइटों को जला कर सफर करते हुए नजर आए। पुलिस ने वाहन चालकों को कोहरे के मौसम में यातयात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कोहरे में वाहन को तेज गति से न चलाने और डिपर का प्रयोग करने की सलाह दी ताकि यातायात के नियमों का पालन कर कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं से बचा जा सकेे।

पश्चिमोत्तर क्षेत्र में कोल्ड डे कंडीशन बरकरार रहने तथा घने कोहरे के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले दो दिनों में हल्की बारिश तथा उसके बाद मौसम खुश्क रहने और कोहरा छाने का अनुमान है। कहीं.कहीं घने कोहरे तथा कोल्ड डे कंडीशन बरकरार रहने के आसार हैं। हरियाणा तथा पंजाब में घने कोहरे को देखते हुये सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी किये हैं और कहा गया है कि ऐसे मौसम में सड़क सुरक्षा चुनौती से कम नहीं है। परिवहन विभागएपीडब्लूडीए एनएचएआईए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संभावित दुर्घटना से बचने के लिये सतर्कता बरतें। दोनों राज्यों में कोहरे कारण सड़क यातायात पर असर पड़ा तथा अगले कुछ दिन घने कोहरा छाने का अनुमान है।
क्षेत्र में आज बादल छाये रहे तथा दिन में धुंध छा गयी। शहर का पारा नौ,अंबाला आठ ,हिसार चार ,करनाल छह, नारनौल पांच , रोहतक छह , भिवानी छह , सिरसा छह, अमृतसर सात , लुधियाना नौ , पटियाला सात , ,पठानकोट नाै, ,आदमपुर सात , ,हलवारा सात ,बठिंडा छह और गुरदासपुर छह डिग्री रहा।