Breaking News

कड़ाके की ठंड के बीच सुनील बंसल भरेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश

एटा, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री संगठन सुनील बंसल कड़ाके की ठंड के बीच ब्रज क्षेत्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बिगुल फूकेंगे और कार्यकर्ताओं को पूरी सरगर्मी से चुनाव के लिये कमर कसने का आवाहन करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि श्री बंसल एटा में आज एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा दफ्तर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित बैठक करेंगे जिसमें स्थानीय सांसद राजवीर सिंह, फरुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत,आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल,राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव,एटा के प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अतुल गर्ग समेत एटा,कासगंज और ब्रज क्षेत्र के जिलों के विधायक,सांसद शामिल होंगे।
\

उन्होने बताया कि प्रदेश भाजपा के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भी बैठक में शामिल होंगे। आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र में श्री बंसल का दौरा भाजपा के लिये महत्वपूर्ण माना जा रहा है।