Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली,भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1667 – रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आए विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोगों की मौत।
1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867 – अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1930 – जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1937 – पेरिस में विश्व मेले का समापन।
1948 – राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।

1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1969 – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव का जन्म।
1974 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा (अब म्यांमार) में निधन।

1982 – प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म।
1998 – पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2002 – लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 – पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2006 – श्रीलंका ने भारतीय पंचायती राज मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ किया।
2014- कथक की मशहूर नृत्‍यांगना सितारा देवी का निधन।