Breaking News

मध्यप्रदेश के इस जिले में हुई ये घटना, शव किया बरामद

शिवपुरी, पुलिस ने बताया कि आज सुबह एक युवक का शव फांसी पर लटका बरामद किया गया है।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय करेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज सुबह एक युवक का शव फांसी पर लटका बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक का नाम टिंकू पाल निवासी ग्राम बुकररा बताया गया है। कल शाम उसका एक्सीडेंट हो गया था। उसे उपचार के लिए करैरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। जहां सुबह उसका शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।