Breaking News

यूपी के इस युवा आईएएस अफसर ने अपनी मां के लिए दी, ये बड़ी कुर्बानी

लखनऊ, हाल ही मे 9 मई को मदर्स डे बीता है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से लोगों ने अपनी मां के प्रति प्रेम का इजहार किया। लेकिन यूपी के ही रहने वाले युवा आईएएस अफसर ने सही अर्थों मे मदर्स डे को सेलीब्रेट किया है।

देश के हर आईएएस अफसर का ये सपना होता है कि वह किसी जिले का कलेक्टर बने। और इसके लिये कुछ तो सब कुछ करने के लिये भी तैयार रहतें हैं। लेकिन इस युवा आईएएस ने अपनी बीमार मां के सेवा के लिए कलेक्टर का पद ठुकरा दिया है।

यूपी के रहने वाले अनूप कुमार सिंह 2013 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं। अनूप सिंह वर्त्तमान समय में मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही मध्यप्रदेश शासन ने उन्हे दमोह जिले का कलेक्टर बनाये जाने का आदेश जारी किया। प्रदेश शासन से उनके कलेक्टर पद के लिए आदेश भी आ गया।  अनूप सिंह के स्थान पर और कोई अफसर होता तो उसकी खुशी का ठिकाना नही होता। लेकिन अनूप सिंह ने शासन को बताया कि अभी उनकी मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और चूंकि वो अभी अपनी बीमार मां की सेवा करना चाहते हैं। इसलिये वह  फिलहाल कलेक्टर का पद स्वीकार नहीं कर सकतें हैं।

उनके इनकार करने के बाद सरकार ने आठ मई को इस आदेश को निरस्त कर दिया। अनूप कुमार सिंह की जगह इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य को दमोह का कलेक्टर बना दिया गया है।

अनूप सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। वह शांत स्वभाव के अफसर हैं और अपने काम के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं। जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर के पद पर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

अनूप कुमार सिंह ने यह साबित कर दिया कि उनके लिये उनकी मां से बढ़कर कुछ भी नही है। अनूप सिंह फिलहाल अपनी बीमार मां की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। मां के प्रति उनका स्नेह और आदर देखकर हरतरफ उनकी तारीफ हो रही है।