Breaking News

बाढ़ से दो बच्चों की मौत

सना , यमन में पिछले 24 घंटों हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ से इब्ब प्रांत में दो बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

अल-मसदर समाचार वेबसाइट के अनुसार इब्ब प्रांत के अल-सय्यानी जिले में एक नौ वर्षीय लड़की बाढ़ से बह गई, जबकि एक 14 वर्षीय लड़की भेड़ को चरते हुए बाढ़ में डूब गई।

मुसलाधार बारिश और बाढ़ से दो जिलों के कई गांव क्षतिग्रस्त हो गये है।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में मारिब और साना प्रांतों में बाढ़ से पांच बच्चों सहित कम से कम सात लोग मारे गए हैं।

यमन में मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार अप्रैल के मध्य तक 13 प्रांतों में 21240 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

इस बीच, यमन ने सोमवार को कोविड ​​-19 के दो नए मामलों आने से कुल पुष्टि मामलों की संख्या 12 हो गई।