Breaking News

उत्तर प्रदेश : श्मशान घाट में लटका हुआ मिला डॉक्टर का शव

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रविवार सुबह टहलने निकले कथित डॉक्टर का शव सोमवार को श्मशान घाट में लटका मिला।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक उत्तम सिंह ने बताया शमशान घाट में फंदे पर लटके मिले शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
उन्होने बताया कि कोतवाली माधोटांडा क्षेत्र की कलीनगर तहसील के कस्बा माधोटांडा निवासी जय कुमार घोष का कस्बे में ही क्लीनिक है। रविवार सुबह रोज की तरह वह टहलने निकले थे। काफी देर तक घर पर न पहुंचने पर उनकी खोजबीन की गई। उनका शव गोमती उद्गम स्थल के पास शमशान घाट के अंदर रस्सी के फंदे पर लटका देखा गया।
गौरतलब है कि एक साल पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी ने खामियां मिलने पर क्लीनिक सीज किया था। दो माह पहले क्लिनिक खुल गया था।