Breaking News

यादवों की शक्तिपीठ गढ़वाघाट आश्रम ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिये 51 लाख

लखनऊ, कोरोना वायरस संक्रमण से पैदा हुए हालात से निपटने की मुहिम में यादवों की शक्तिपीठ गढ़वाघाट

आश्रम ने प्रधानमंत्री राहत कोष में  बड़ी धनराशि दान की है।

उत्तर प्रदेश मेंं वाराणसी मे स्थित गढ़वाघाट आश्रम ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 लाख रूपये का दान दिया है

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई इतनी

आश्रम के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री स्वामी सद्गुरू सरनानन्दजी महाराज परमहंस ने विश्वव्यापी कोरोना

वायरस संक्रमण से पैदा हुए हालात से निपटने की मुहिम में 51 लाख रूपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष को

दी ।

 महंत सदगुरु स्वामी शरणानंद महाराज ने उक्त राशि आरटीजीएस द्वारा भेजी।

इसके अलावा गढ़वाघाट आश्रम द्वारा लॉकडाउन के बाद स्वामी शरणानंद महाराज के निर्देश पर मठ की

शाखाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

यादव शक्तिपीठ गढ़वाघाट आश्रम पहुंचकर, प्रधानमंत्री मोदी ने की गौ सेवा

गढ़वा घाट भगवान कृष्ण के वंशजों का है। पूर्वांचल, बिहार, नेपाल आदि के यादव समाज के लिये गढ़वा घाट

आश्रम श्रद्धा का बड़ा केंद्र है। इस पीठ पर उमड़ने वाली भीड़ से भक्तों की श्रद्धा का अंदाजा लगाया जा सकता

है। पूर्वांचल में आस्था के केंद्र बिंदु गढ़वा घाट आश्रम के 1 करोड़ से ज्यादा अनुयायी है।

इसमें ज्यादातर यादव हैं साथ ही पिछड़े और दलित समाज से भी काफी अनुयायी हैं।

इस पीठ से कई बड़े राजनेताओं की भी आस्था जुड़ी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विपक्ष के नेता राहुल गांधी,

 राज्यसभा सांसद अमर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, शिवपाल सिंह भी गढ़वा घाट आये हैं।

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अक्सर यहां आते रहे हैं।

यूपी में जमातियों का हंगामा