Breaking News

केंद्रीय मंत्री से फिरौती वसूलने वाला गिरफ्तार

नोएडा, केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की उगाही करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की उषा ठाकुर को सुबह करीब 10 बजे सेक्टर 31 स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

इस तारीख से नहीं मिलेगा पेट्रोल,जानिए क्यों….

यूपी में निकली हजारों पदों पर भर्तियां,जल्द करें आवेदन…

पुलिस के अनुसार, ठाकुर पर फिरौती वसूलने, जालसाजी करने तथा आपराधिक षडयंत्र में शामिल रहने का आरोप है। यह आरोप नोटबंदी के बाद बंद हो गये एक स्थानीय समाचार चैनल के संचालक द्वारा चलाये जा रहे गिरोह के द्वारा चुनाव से पहले किये गये एक स्टिंग से जुड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि गिरोह शर्मा को एक आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे दो करोड़ रुपये की मांग कर रहा था। इस मामले से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े तीन लोगों को पहले ही अप्रैल में गिरफ्तार किया जा चुका है।

मात्र 850 रुपये में अपने दुश्मन के साथ कर सकतें है ये काम….

खेसारी लाल यादव ने सपना चौधरी के साथ किया ये काम,वीडियो हुआ वायरल..

सेक्टर 20 पुलिस थाने के एसएचओ राजवीर सिंह चौहान ने कहा, ‘‘उषा ठाकुर को आज सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की विस्तार से की गयी पूछताछ के बाद ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।’’उन्होंने कहा कि ठाकुर को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसएचओ ने कहा कि गिरोह में शामिल एक अन्य सदस्य खालिद अभी फरार चल रहा है। ठाकुर लंबे समय से नोएडा में एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हैं। निठारी हत्याकांड मामले में अपने कार्य से उन्हें ख्याति मिली।

रेलवे ने निकाली बंपर वैकेंसी,जल्द करें आवेदन…

दुनिया के सबसे बड़े इस देश के नोट पर छपी है गणेश जी की फोटो

महिला खा रही थी ये जिंदा जीव, जैसे ही लिया मुंह में फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

अपने चेहरे पर कॉकरोच रखकर तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं लोग,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

बिना शादी के ही पिता बनने जा रहे हैं सलमान खान….

महिला ने अपने पास छिपा रखा था मगरमच्छ, ऐसे चला पता

प्रेग्नेंसी की खबरों पर भारती सिंह ने दिया ये बयान…

तारक मेहता उल्टा चश्मा के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी…

हजारो रुपये खा गया कुत्ता,मालिक ने निकलवाने के लिए किया ये काम…

इस बैंक ने निकाला बड़ा ऑफर,सोना खरीदने पर मिल रही है इतने फीसदी छूट…