Breaking News

नंबर वन बनने के लिए बाबा रामदेव ने, सोशल मीडिया पर युद्ध छेड़ने का किया आह्वान

हरिद्वार, योग गुरु बाबा रामदेव जी विश्व में नंबर 1 बनने के लिए सोशल मीडिया पर युद्ध छेड़ने का आव्हान किया है। दो दिवसीय सोशल मीडिया कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए बाबा रामदेव ने प्रचार की महत्ता के बारे में बताया।

इस बच्चे का वजन जानकर रह जाएंगे हैरान,इस फल के है बराबर…

पहली बार सोने में आई इतनी बड़ी गिरावट,इतने रुपये हुआ सस्ता…

उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी बड़े काम हैं, प्रचार से ही हुए हैं। स्वामी दयानंद, विवेकानंद अच्छे प्रचारक थे। मैंने योग का प्रचार ना किया होता तो आज योग घर घर तक ना पहुंचा होता। आज विश्व भर में योग की चर्चा है। उन्होंने कहा कि आज भारत और सनातन धर्म के दुष्प्रचार के लिए कार्य किया जा रहा है।भारतीय संस्कृति को बदनाम किया जा रहा है।

इन लोगों के खाते से लाखों रुपये गायब,देखिए कही आप तो नही हुए शिकार….

दुल्हन के साथ हो रहा था फोटोशूट, अचानक हुआ कुछ ऐसा,देखकर रह जाएंगे हैरान..

हमारे ऊपर चारों ओर से हमला हो रहा है। हमारे आचार, विचार, व्यवहार, आहार पर हमला है। योग गुरु ने कहा कि यह सच है कि हमें भी कुछ कमियां है, यह कमियां हमारे धर्म में नहीं व्यक्तियों में है, व्यक्ति धर्म नहीं होता है , संस्कृति नहीं होता है। धर्म के नाम पर चीजें थोपी जा रही हैैं। दुनिया के विश्वविद्यालयों में भारत के बारे में गलत पढ़ाया जाता है। मैं अपने देश और संस्कृति को कलंकित नहीं होने दूंगा। इसलिए दुष्प्रचार के खिलाफ कार्य करना है। बाबा रामदेव ने कहा कि सोशल मीडिया बहुत बड़ी ताकत है। धर्म संस्कृति पर हमला करने वालों को सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दें।

इस कंपनी में लगाए गए इन लोगों के डूब गए करोड़ों रुपये….

इस शहर में आज फ्री में करें ओला की सवारी….

योग गुरु ने कहा कि मैंने अपने देश के सनातन मूल्यों का प्रचार किया है।मैं सोसो- पॉलीटिकल व्यक्तित्व हूं। बाबा रामदेव अब एक व्यक्ति नहीं, ऋषि परंपरा के उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण की संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं रामदेव और बालकृष्ण। बाबा रामदेव ने सोशल मीडिया के योद्धा का आह्वान करते हुए कहा कि दुनिया में सारा खेल नंबर्स का है। अब हमें सोशल मीडिया पर नंबर बढ़ाना है। नंबर्स में भी नंबर वन रहना है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह धर्म युद्ध है, जिसमें हमें विजयी बनना है।

सिर्फ 1 रुपए में खरीद सकते हैं सोना, जानिए कैसे…

भारत की सबसे छोटी कार हुई लॉन्च,जानें कीमत और फीचर

ये बैंक घर खरीदारों को दे रहा है इतने लाख रुपये का डिस्काउंट

मंदिर में भजन गाता है ये कुत्ता, हैरान कर देगा वीडियो

दुनिया की सबसे खतरनाक चिड़िया को आया गुस्सा,अपने मालिक के साथ किया ये काम…

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान…