Breaking News

उदित नारायण, उषा खन्ना को मिला मोहम्मद रफी अवॉर्ड

udit-narayan-mp3-song-downloadमुंबई, गायक उदित नारायण और संगीतकार उषा खन्ना को आज यहां एक कार्यक्रम में मोहम्मद रफी अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड एक गैर सरकारी संगठन की ओर से दिया जाता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेट्रोलियम मंत्री धमेन्द्र प्रधान थे। उन्होंने यह पुरस्कार प्रदान किया और रफी को एक महान गायक बताया।

प्रधान ने कहा, ‘गायक रफी साहब स्वयं केवल एक महान संगीतकार नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपनी असाधारण आवाज के दम पर अनेक अभिनेताओं को भी महान बना दिया।’ कार्यक्रम के दौरान उदित ने 1980 में रफी के साथ गाया अपना पहला गाना भी सुनाया। पुरस्कार प्रदान करने वाले स्पंदन आर्ट्स नाम के इस एनजीओ के प्रमुख मुंबई भाजपा अध्यक्ष अशीष शेलार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *