Breaking News

जम्मू कश्मीर, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

चंडीगढ़,  पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकम्प विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भूकंप का झटका शाम लगभग चार बजकर 33 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। क्षेत्र के कुछ स्थानों पर लोग दहशत के मारे अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आये।