Breaking News

मुलायम और अखिलेश खेमे एक दूसरे पर, भाजपा के इशारे पर नाचने का लगा रहे आरोप

 

akhilलखनऊ, समाजवादी पार्टी में मचे घमासान का असर उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पडना तय है। सपा में पल पल बदलते हालात पर पैनी नजर जमाये भारतीय जनता पार्टी  और बहुजन समाज पार्टी चुनाव की घडी निकट आने के बावजूद अपने पत्ते खोलने में फिलहाल एहतियात बरत रही हैं।

इस बीच मुलायम और अखिलेश खेमे के लोग एक दूसरे पर भाजपा के इशारे पर नाचने का आरोप लगा रहे है। दोनो खेमो का कहना है कि भाजपा विवाद के लिये जिम्मेदार है और एक गुट को जानबूझ कर हवा दी जा रही है।
मुलायम सिंह यादव ने पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के इशारे पर पार्टी को बरबाद करने का षडयन्त्र रच रहे है। नोयडा के बहुचर्चित करोडो रूपये के घाेटाले के यादव सिंह मामले में रामगोपाल का परिवार सीबीआई जांच के दायरे में है। इससे बचने के लिये प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा की अंगुलियों में नाच रहे हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव  के सांसद पुत्र अक्षय यादव से सीबीआई अधिकारी इस मामले में पूछताछ कर चुके हैं।

उधर, अखिलेश के चाणक्य की भूमिका में रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि अमर सिंह भाजपा के एजेन्ट हैं और भाजपा के इशारे पर वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को दिग्भ्रमित कर रहे है ताकि विधानसभा चुनाव को जीतकर भाजपा सत्ता में आ सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *