Breaking News

यूपी- उप मुख्यमंत्रियों को मिला, आफिस और स्टाफ

keshawलखनऊ,  उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के कार्यालय सोमवार को आवंटित कर दिये गये। केशव प्रसाद मौर्य विधान भवन स्थित उस कमरे में बैठेंगे, जिसमें पूर्व मंत्री मो. आजम खां का कार्यालय था, जबकि डाॅ. दिनेश शर्मा को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कमरा आवंटित किया गया है।

प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज से दोनों उप मुख्यमंत्रियों और अन्य मंत्रियों के बैठने का स्थान तय हो रहा है। आज विधान भवन के मुख्य भवन में दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बैठने का कमरा निर्धारित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि अन्य मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद ही उनके कार्यालयों का आवंटन किया जायेगा। चूंकि उप मुख्यमंत्रियों का पद निर्धारित कर दिया गया है। ऐसे में दोनों लोगों के कार्यालय और स्टाफ आवंटित कर दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *