Breaking News

राहुल गांधी आज आयेंगे लखनऊ, जायेंगे पीड़ित किसानों से मिलने

लखनऊ, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय बाद कल लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि  गांधी  सुबह लखनऊ आ रहे हैं। उसके बाद वह अंबेडकरनगर जायेंगे। श्री गांधी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से मिलेंगे। बब्बर किसानों के साथ धरने पर बैठे थे।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को, संवैधानिक दर्जा देने वाला विधेयक, राज्यसभा से पारित

राहुल गांधी के राजधानी लखनऊ दौरे से राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष अमित शाह के तीन दिन के दौरे के बाद राहुल गांधी के दौरे ने यहां राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

मेरी बीजेपी मे जाने की खबर प्रायोजित, परिवार को एक करने मे लगा हूं-शिवपाल यादव

कांग्रेस उपाध्यक्ष लम्बे समय बाद लखनऊ आ रहे हैं। विधान चुनाव के पहले लखनऊ में राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रोड-शो किया था। इसके बाद से वह लखनऊ नहीं आए थे। राहुल गांधी किसानों की भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

अमित शाह का ”मिशन यादव”, बीजेपी कार्यकर्ता सोनू यादव के घर भोजन कर हुआ शुरू

राहुल गांधी का कार्यक्रम अंबेडकरनगर जाने का है जहां किसानों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर धरने पर बैठे थे । इसके साथ ही उनका अमेठी भी जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ता तथा संगठन के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगे।

भारतीय राजनीति मे परिवारवाद क्यों ? कैसे ? और कितने हैं राजनैतिक परिवार?

जेटली को इस्तीफ़ा देने से मैंने रोका, अब नेताजी से करूंगा बात-शिवपाल यादव

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अम्बेडकरनगर में कल से बसखारी क्षेत्र के डोडो गांव के पास किसानों के साथ  काम रोको आंदोलन में धरने पर बैठ गये थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होने आज अपना धरना समाप्त कर दिया है।

हां, हम बैकवर्ड हैं, लेकिन सोच और काम में, आप से ज्यादा फॉर्वर्ड-अखिलेश यादव

बीजेपी के मुंह लग चुका है खून, मुकाबला न करने से भूख बढ़ती चली जाएगी-मायावती