Breaking News

सीएम अखिलेश के सपा से बर्खास्तगी पर राज्यपाल बोले- मै स्थिति पर नजर रख रहा हूं

ram-naik-5610328c6da40_exlstलखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए बर्खास्तगी के बाद अब राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। इस बाबत राज्यपाल राम नाईक ने  विशेष बातचीत में कहा कि मै स्थिति पर नजर रख रहा हूं। उनकी पार्टी का अन्दरुनी मामला है फिर भी वह घटनाक्रमों पर निगाह रख रहे हैं। मैं अभी इसके अलावा कुछ नहीं कह सकता।
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव को आज पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। अखिलेश यादव के पार्टी से निष्कासन के बाद संविधान के जानकारों ने सवाल खडे करने शुरु कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *