Breaking News

कोरोना वायरस के 3,526 मामलों की पुष्टि

सोल,  दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 376 नये मामलों की पुष्टि होने से साथ ही यहां अब तक इस संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या 3,526 हो गयी है।

कोरियाई रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने रविवार सुबह बताया कि देश में 32,422 लोगों के खून की जांच की जा रही है। देश में अभी तक 17 लोगों की मौत हुई है तथा 30 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।

इस वायरस के तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुए देश में चेतावनी के स्तर को उच्चतम तक बढ़ा दिया गया है।