पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में हुये शामिल. कहा- मैं अपने तरीके से योगदान देना चाहता हूं

कंकवली,  महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।

राणे ने अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष (एमएसपी) का सत्तारूढ़ पार्टी में विलय भी कर दिया।

राणे का गढ़ कोंकण का सिंधुदुर्ग जिला है। वह पिछले कई महीनों से भाजपा में शामिल होने की ‘प्रतीक्षा सूची’ में थे।

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में राणे के बड़े बेटे एवं पूर्व सांसद निलेश तथा उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।

राणे के छोटे बेटे और कंकवली सीट से मौजूदा विधायक नितेश भाजपा के टिकट पर फिर से किस्मत आज़मा रहे हैं।

फडणवीस ने कहा कि स्वत: भाजपा के सदस्य है। राणे भाजपा की मदद ही से राज्यसभा के सदस्य बने थे।

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….

राणे को ‘आक्रमक और परिश्रमी नेता’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले नितेश राणे भाजपा में शामिल हुए। आज निलेश भी शमिल हो गए। राणे साहेब राज्यसभा के सदस्य हैं…वह पहले से ही भाजपा के सदस्य हैं।’’

गौरतलब है कि राणे और फडणवीस अपने-अपने भाषणों में शिवसेना का नाम लेने से बचे।

भाजपा की सहयोगी होने के बावजूद शिवसेना ने राणे के पूर्ण करीबी को कंकवली सीट से नितेश के खिलाफ उतारा है।

कुएं से अचानक आने लगी रहस्यमयी आवाज,डर के मारे लोगों ने छोड़ा घर

वह 1999 में शिवसेना-भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री थे, लेकिन उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और उन्हें कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री बनाया गया था। वह मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा की वजह से पार्टी में लंबे समय तक नहीं रहे और 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।

राष्ट्रपति ने ‘हड्डी-पसली तोड़ने’ की दी चेतावनी…..

इसके बाद उन्होंने एमएसपी का गठन किया और भाजपा नीत राजग का हिस्सा बन गए।

राणे ने कहा, ‘‘ मैं फडणवीस के काम करने के तरीके से प्रभावित हूं। मैं तेज विकास सुनिश्चित करने के लिए भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं इस प्रक्रिया में अपने तरीके से योगदान देना चाहता हूं।’’

पीएम मोदी की भतीजी से लूट मामले में एक गिरफ्तार, सारा सामान भी बरामद

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन…..

रिलायंस जियो ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका…..

हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला, प्रेमिका से बेवफाई अपराध नहीं

शादी में इस तरह से डांस करना पड़ा भारी,हुए गिरफ्तार….

एक बकरी की मौत इस कंपनी को पड़ी भारी, सरकार को भी हुआ नुकसान

खुशखबरी,सरकार ने पेंशन के नियमों मे किया ये बड़ा बदलाव….

इस स्कूल में ‘भारत माता की जय बोलने पर बच्चों को पीटा