Breaking News

भाजपा राज में जानबूझकर लोकतंत्र को कमजोर और जनता को तबाह किया जा रहा- अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा है कि भाजपा राज में लोकतंत्र को जानबूझकर कमजोर किया गया है। कानून व्यवस्था बदतर हुई है। नौजवान कुंठित है और महिलाएं-बच्चियां तक असुरक्षित हैं। अल्पसंख्यक दहशत में हैं।

उन्होने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदय के भी बार-बार कहने के बावजूद कि कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है, राज्य सरकार ने इसको कभी गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा मनमानी कर रही है। जनता को तबाह किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी का लोकतंत्र में विश्वास है क्योंकि जनता की असली ताकत लोकतंत्र ही है।

सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों में केरल फिर नंबर वन, बिहार सहित बीजेपी शासित राज्यों की बुरी स्थिति

बीजेपी के खोखले दावों पर अखिलेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया, माब लिंचिंग पर बड़ा हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने इतना झूठ बोला है कि अब उनका कोई विश्वास नहीं करता है। लोगों का भाजपा सरकारों से मोहभंग हो गया है। जनता को धोखा देने में वे माहिर हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों को धोखे में रखा जा रहा है। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताना और उद्घाटन करना भाजपा की पराजय है।

 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास है। वह भटकाव करने की कला जानती है। राजनीति के लिए, वोट के लिए वह समाज में नफरत फैलाने में लगी है। उसने समाज में अविश्वास पैदा किया है जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ा है। नोटबंदी-जीएसटी से कारपोरेट को तो लाभ मिला है जबकि उससे भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है।

राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को मिला बड़ा समर्थन, इस पार्टी ने किया खुला एलान

लखनऊ के जाम मे फंसे जैकी श्राफ, उतरे सड़क पर, कर डाला यह भी काम ? देखिये वीडियो

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी विदेशो के दौरों में व्यस्त रहते हैं जबकि किसान यहां कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। विदेश में कहीं किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सुनने को नहीं मिलती है। भाजपा सरकार ने किसानों के उत्पाद विपणन के लिए मंडी पर कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार में मंडियों की व्यवस्था की गई थी। भाजपा सरकार रागद्वेष से काम कर रही है।

  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकारों के पास विकास की अपनी कोई योजना नहीं जिसे पूरा किया हो। बेकारी, बीमारी, शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। विकास का बुनियादी ढ़ांचा रूक गया है। गंगा की सफाई नहीं हुई। यमुना प्रदूषित है। हिंडन नदी मैली है। उन्होंने कहा पहले पानी मरता है फिर मछली मरती है। समाजवादी सरकार ने गोमती नदी पर खूबसूरत रिवरफ्रंट बनाया था उसे बर्बाद कर दिया गया।

बसपा के सोशल मीडिया एकाउंट को लेकर मायावती ने किया खुलासा, बताया- कौन फर्जी, कौन असली

अखिलेश यादव के दौरे ने गर्माया चुनावी माहौल, इन दिग्गजों की मुलाकात ने सिद्ध की लोकप्रियता

अखिलेश यादव ने कहा कि महाकवि नीरज जी मुख्यमंत्री जी के पास दो बार यशभारती सम्मान की बहाली और पेंशन जारी करने की मांग करने के लिए गए थे। उनके निधन के बाद आधी अधूरी पेंशन की घोषणा की गई। सरकारों को बड़े दिल से निर्णय करना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि दुनिया के बहुत से देष 50 वर्षों में ही भारत से बहुत आगे निकल गए है। लेकिन भाजपा ने ऐसा रास्ता दिखा दिया है कि पूरी की पूरी पीढ़ी अकर्मण्यता की शिकार हो गई है। एक पीढ़ी तो बिना रोजगार के रह जाएगी। उन्होंने कहा कि सन् 2019 और सन् 2022 में दो बड़े अवसर मतदाताओं को मिलेंगे। देखना, ये हाथ से न निकल जाएं।

मायावती ने की बसपा की ओवरहालिंग, एक दर्जन से अधिक राज्यों के बदले प्रभारी

कांग्रेस करेगी विपक्षी दलों से गठबंधन, बनेगा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-3

अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, कमाल अख्तर एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह तथा डाॅ0 राजपाल कश्यप मौजूद थे।

सोनिया गांधी का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा-मोदी सरकार के जाने की ‘ उलटी गिनती ’ शुरू

मायावती ने बसपा मे किये बड़े स्तर पर परिवर्तन, विधान सभा चुनावों को लेकर एक्शन में आयी पार्टी

बीजेपी सरकार के दलित प्रेम की ओवैसी ने खोली पोल, कहा- आऱक्षण नहीं देंगे, बल्कि नफरत फैलाएंगे

जयप्रकाश सिंह को पार्टी से निष्कासित कर, मायावती ने किये एक तीर से कई शिकार

पंचतत्व मे विलीन हो गये नीरज, महाकवि की स्मृति मे अखिलेश यादव करेंगे ये बड़ा काम

बीजेपी नेता व पूर्व सांसद चंदन मित्रा सहित पांच विधायकों ने थामा, तृणमूल कांग्रेस का दामन

बेसिक शिक्षा के पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को मिला सेवा विस्तार का तोहफा, अब इस उम्र तक रहेंगे सेवा मे ?

यशभारती सम्मान पेंशन हेतु, आवेदन पत्र जमा करने की, अन्तिम तिथि बढ़ी

पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली को, अखिलेश यादव ने बताया झूठे वादों की रैली, किये ये सवाल ?

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दी ये अहम सलाह, कहा- समाजवादी पार्टी फ्रंट फुट पर खेल सकती है

इस घटना पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कहा- “मोदी शासन के चार साल- लिंच राज”

बाबा रामदेव ने पीएम मोदी को दिखाया आईना, कहा- जब मेरे जैसा फ़क़ीर लाखों रोजगार दे सकता है तो..?

अखिलेश यादव ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन होगा अगला प्रधानमंत्री ?