Breaking News

अखिलेश यादव का बड़ा हमला-मीडिया पर बीजेपी के प्रभाव के कारण, किसानों की ये दुर्दशा

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुये कहा है कि मीडिया पर बीजेपी के प्रभाव के कारण, आज देश मे किसानों की  दुर्दशा है। उन्होने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसान आर्थिक संकट में घिरता जा रहा है। किसान को फसल  का लागत  मूल्य भी नही  मिल  रहा है। जबकि  भाजपा ने वादा किया था कि वह लागत मूल्य में 50 प्रतिशत अतिरिक्त जोड़कर उसको फसल का लाभप्रद  समर्थन मूल्य देगी।

होली पर शिवपाल सिंह यादव ने पारिवारिक झगड़े पर दी बड़ी सीख

सैफई मे एेसे मिले चाचा- भतीजे, मुलायम सिंह के पूरे परिवार ने मनाई होली

सैफई मे होली मना रहे मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, लखनऊ रवाना

अखिलेश यादव ने कहा  कि प्रचार माध्यमों पर सत्तारूढ़ दल के प्रभाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता  है  कि किसान की समस्याओं  पर टीवी पर कोई जिक्र नहीं होता है। उसकी दुर्दशा पर चर्चा नहीं होती। लेकिन  इससे यह अर्थ निकालना कि किसान खुशहाल है बेमानी  होगा। उन्होने बड़ा सवाल खड़ा करते हुये कहा कि गरीबी-बेकारी पर टीवी पर चर्चा न हो तो यह मान लेना क्या सही होगा कि अब देश में गरीबी-बेकारी  समाप्त हो गई है?

अंबेडकर जयंती पर मायावती करेंगी ये बड़ी घोषणा

समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि पूरी दुनिया में बदनामी है कि भारत में किसानों की बात नहीं होती है। किसानों के दुख-दर्द को कोई  सुनने वाला नही है। हुक्मरान मन की  बात तो खूब करते है लेकिन किसान की बातें करने में संकोच करते हैं। किसानों की समस्याओं के  समाधान की बात नही होती है। किसान  सत्तारूढ़ दल के किसी एजेंडे में शामिल नही दिखाई देता है।

राहुल गांधी यूपी मे कर सकतें हैं बड़ा फेरबदल.. ?

लालू यादव पर चढ़ा होली का रंग, जज को दी एेसे शुभकामना, जेल मे होगी जबर्दस्त होली

लालू यादव ने किया बड़ा खुलासा- चारा घोटाले का असली दोषी जांच से बाहर, भाजपा संकट मे

  उन्होने कहा कि  सच तो यह है कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसान आर्थिक संकट में घिरता जा रहा है। किसान को फसल  का लागत  मूल्य भी नही  मिल  रहा है।  भाजपा ने वादा किया था कि वह लागत मूल्य में 50 प्रतिशत अतिरिक्त जोड़कर उसको फसल का लाभप्रद  समर्थन मूल्य देगी। किसान की कर्जमाफी के नाम पर चंद रूपयों के लिए उसका मजाक उड़ाया गया।

दुनिया के टाप 20 अमीरों मे शामिल हुये मुकेश अंबानी, जानिये टाप अमीरों की खास बातें..

शिवपाल सिंह यादव के कांग्रेस में जाने को लेकर मुलायम सिंह का बड़ा बयान

यादव समाज का पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम, 10 मार्च को लखनऊ मे होगा-प्रमोद चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा  कि समाजवादी सरकार ने किसानों के लिए 75 प्रतिशत बजट रखा था और आपदा राहत के साथ मुफ्त सिंचाई  सुविधा भी दी थी।  समाजवादी  चाहते है कि देश में विचार और विकास की राजनीति होनी  चाहिए। भाजपा ने कृषि के बजाय पूंजी घरानों  के हित साधना  शुरू कर दिया है।भाजपा बात तो विकास की करती  है लेकिन जातिवाद और साम्प्रदायिकता की संकीर्ण राजनीति  अपनाए रहती है।  इस सच्चाई पर चर्चा होना आवश्यक है।

मायावती ने दो और पूर्व विधायकों को  दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

चौंकाने वाला खुलासा- पुलिस कस्टडी मे महिलाओं के साथ बलात्कार, इस राज्य मे सबसे ज्यादा..?

कई और स्थानों पर मंदिर -मस्जिद विवाद शुरू करवाने की तैयारी, विवादित मस्जिदों की सूची पेश

उपचुनावों मे कांग्रेस की जीत का सिलसिला जारी, मध्य प्रदेश मे भी बीजेपी को दी शिकस्त

 मायावती के खिलाफ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने फिर उगला जहर

यूपी मे आईपीएस अफसरों के हुये तबादले, नवनीत सिकेरा महिला सम्मान प्रकोष्ठ (1090) से हटे