मुलायम सिंह यादव के घर आई एक और मेहमान फिर बने दादा..
September 23, 2018
लखनऊ,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव फिर से दादा बने हैं. उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव ने बेटी को जन्म दिया है।
अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बहन ने लखनऊ के सहारा हास्पिटल में शनिवार को पुत्री को जन्म दिया। यह उनकी दूसरी बेटी है। उनके एक बेटी और भी है।
मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेट प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कैंट विधानसभा से 2017 के उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था, लेकिन वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव हार गई थीं।
प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। उनका अपना खुद का बिजनेश है। उनकी लखनऊ में जिम है। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा भागीदारी निभाते रहते हैं। अपर्णा यादव अक्सर अपने कार्यों को लेकर चर्चा में भी रहती हैं।
मुलायम सिंह यादव के घर आई एक और मेहमान फिर बने दादा.. 2018-09-23
Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com