Breaking News

मौसम मे बड़ा परिवर्तन, इन क्षेत्रों मे आंधी और बारिश के आसार

नई दिल्ली, मौसम मे बड़े परिवर्तन के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान, कई क्षेत्रों मे आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं।मौसम विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग.अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और गरज के साथ छीटें पड़ने के आसार हैं।

पहले गर्भवती लड़की की हत्या, फिर गर्भ से इस तरह से निकाला बच्चा

चूर चूर नान पर कोर्ट ने दिया ये फैसला,जानिए पूरा मामला….

मौसम विभाग ने गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के अलग-अलग क्षेेत्रों में इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के भी अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

इस तारीख से नहीं मिलेगा पेट्रोल,जानिए क्यों….

यूपी में निकली हजारों पदों पर भर्तियां,जल्द करें आवेदन…

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेशए हरियाणाए चंडीगढ़ए दिल्लीए पंजाब और राजस्थान के भी अलग.अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगानाए रायलसीमा और तमिलनाडु के भी कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका व्यक्त की गयी है।

चिकन खाने से हुई एक व्यक्ति की मौत

मात्र 850 रुपये में अपने दुश्मन के साथ कर सकतें है ये काम….

पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। गांगेय पश्चिम बंगाल और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। जबकि ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। उप-हिमालयी पश्चिम बंगालए सिक्किमए बिहार और विदर्भ के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया जबकि गांगेय पश्चिम बंगाल और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

खेसारी लाल यादव ने सपना चौधरी के साथ किया ये काम,वीडियो हुआ वायरल..

रेलवे ने निकाली बंपर वैकेंसी,जल्द करें आवेदन…

झारखंड, मराठवाड़ा और तमिलनाडु के अलावा उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। देश के मैदानी इलाके में विदर्भ के चंद्रपुर में सबसे अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विदर्भ में लू का प्रकोप रहा।

दुनिया के सबसे बड़े इस देश के नोट पर छपी है गणेश जी की फोटो

महिला खा रही थी ये जिंदा जीव, जैसे ही लिया मुंह में फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

अपने चेहरे पर कॉकरोच रखकर तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं लोग,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

बिना शादी के ही पिता बनने जा रहे हैं सलमान खान….

महिला ने अपने पास छिपा रखा था मगरमच्छ, ऐसे चला पता

प्रेग्नेंसी की खबरों पर भारती सिंह ने दिया ये बयान…

तारक मेहता उल्टा चश्मा के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी…

हजारो रुपये खा गया कुत्ता,मालिक ने निकलवाने के लिए किया ये काम…