Breaking News

बोनी कपूर बनायेंगे नो एंट्री का सीक्वल

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।

बोनी कपूर ने वर्ष 2005 में फिल्म नो एंट्री बनायी थी।इस फिल्म में सलमान खान,अनिल कपूर, फरदीन खान, सेलीना जेटली, बिपाशा बासु और लारा दत्ता ने अहम भूमिका निभायी थी। बोनी कपूर नो एंट्री का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।इस फिल्म का निर्देशन अनीस बजमी करेंगे।

कहा जा रहा है कि नो एंट्री के सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।