Breaking News

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज से लखनऊ जा रही वातानुकूलित बस में आग

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कैंट क्षेत्र स्थित बेली अस्पताल के पास सोमवार की शाम को लखनऊ जा रही एक वातानुकूलित बस आग लगने से जलकर नष्ट हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की आलमबाग डीपो की शताब्दी एक्सप्रेस बस शाम चार बजे लखनऊ …

Read More »

बसपा नेता अनुपम दुबे की 10 करोड़ संपत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिला पुलिस ने कुख्यात माफिया एव स्थानीय बसपा नेता अनुपम दुबे परिवार की 10 करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति सोमवार को कुर्क कर ली। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दुबे के विरुद्ध 63 जघन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली में दर्ज …

Read More »

आमजन को संविधान की जानकारी होना आवश्यक: आनंदीबेन पटेल

बलिया,  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शैक्षणिक सफलता की ओर महिलाओं के बढ़ते हुए कदमों की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि अब महिला सशक्तिकरण नहीं बल्कि पुरूष सशक्तिकरण की जरूरत खड़ी हो रही है । राज्यपाल ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि आम …

Read More »

दो ट्रकों की भिडंत में एक की मौत दो घायल, लगा जाम

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में रविवार को अनूपशहर बुलंदशहर मार्ग पर बालू रेत से भरे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक …

Read More »

खेत में सो रहे युवक को मारी गोली

बांदा, उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के खेत में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर समस्त पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा …

Read More »

अयोध्या में हुआ राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज

अयोध्या, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भारतीय तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता को राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीर चलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री अर्जुन मुण्डा आज यहां एनटीपीसी …

Read More »

इटावा सफारी पार्क में शेर बाहुबली और केसरी की बिगड़ी हालत

इटावा,  उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित बीहड़ों में स्थापित सफारी पार्क में बाहुबली और केसरी नामक दो शेरो के गंभीर रूप से बीमार होने से हड़कंप मचा हुआ है। इटावा सफारी पार्क में पिछले 4 महीने में 13 वन जीवों की मौत से सफारी अधिकारियों में जबरदस्त हड़कंप है। इटावा …

Read More »

हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद: मख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में अधिकारियों को हर जरूरतमंद तक बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद दी जाएगी। मख्यमंत्री  योगी शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन …

Read More »

राम मंदिर पूर्वजों के बलिदान और भावनाओं की सिद्धि : CM योगी

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भगवान राम साक्षात धर्म के स्वरूप हैं और राम मंदिर पूर्वजों के बलिदान और भावनाओं की सिद्धि है। मुख्यमंत्री योगी ने यहां बड़ा भक्तमाल में विराजमान भगवान सीता-वल्लभ को सोने का मुकुट और छत्र अर्पित करने के उपरांत …

Read More »

मुख्यमंत्री योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी दरबार में टेका मत्था

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना …

Read More »