Breaking News

अयोध्या से निकाली जाएगी राम बारात,शुरू हुआ पंजीकरण

अयोध्या, सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले के बाद इस बार अयोध्या से भव्य राम बारात निकाली जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में अयोध्या से जनकपुर (नेपाल) तक निकाली जाने वाली राम बारात इस साल और ज्यादा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए बारातियों का पंजीकरण भी शुरू है। अयोध्या के संतों को बारात के लिए हल्दी मिश्रित अक्षत देकर निमंत्रित  किया जा रहा है। इस बारात यात्रा में सम्मिलित होने के लिए दो सुसज्जित मंदिर नुमा रथ कारसेवकपुरम पंहुच चुके हैं। रथ की साज-सज्जा की जा रही है।

इस मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,बढ़ेगा वेतन….

इसी रथ पर भगवान के स्वरूपों के साथ  विग्रह भी जनकपुर तक ले जाए जाएंगे। यात्रा संयोजक व विहिप के केन्द्रीय मंत्री  राजेन्द्र सिंह पंकज ने बताया कि जनकपुर बारात चलने के लिए देश के दूसरे भागों के रामभक्त श्रद्धालु लालायित हैं। इनकी संख्या अब तक सैकड़ों हो चुकी है। यह सभी बुधवार की सायं तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। इन सभी आगंतुकों के आवास- भोजन की व्यवस्था भी कारसेवकपुरम् में की गयी है।

आमिर खान की बेटी का लेटेस्ट हॉट फोटो शूट का अनोखा अंदाज 

सपना चौधरी ने घूंघट की आड़ में लगाएं जबरदस्त ठुमके

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में बस व कारों का लंबा काफिला रहेगा और यात्रा अलग-अलग पड़ावों से गुजरते हुए 29 नवम्बर को जनकपुर पहुंचेगी। एक दिसम्बर को श्रीसीताराम विवाहोत्सव का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिसम्बर को कुंवर कलेवा के आयोजन के साथ ही निर्धन कन्याओं का भी सामूहिक विवाह आयोजित होगा।

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हुए लापता,लगे पोस्टर……

ये मोबाईल कंपनियां, एक दिसंबर से बढ़ायेगें टैरिफ

विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि कारसेवक पुरम में बारात यात्रा को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। यात्रा  प्रस्थान की व्यवस्थाओं के लिए विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष व केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह भी अयोध्या प्रवास पर पहुंच गए है। संगठन के इन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी ली और सभी को उनके दायित्वों का भी बोध कराया। बताया गया कि इस बारात के स्वागत के लिए मिथिला धाम के श्रद्धालुओं के साथ ही नेपाल प्रशासन में भी खासा उत्साह है।

अब सरकारी कर्मचारियों को भी मुफ्त मिलेगा रसोई गैस कनेक्शन

प्रदूषण पर बच्चे ने लिखा ऐसा निबंध,सुनकर रह जाएंगे हैरान…

इस बीच राम बारात के लिए अयोध्या के प्रमुख संतों में मणिराम दास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमल नयन, संत समिति अध्यक्ष व सनकादिक आश्रम के महंत कन्हैया दास रामायणी,सियाराम किला झुनकीघाट के महंत करूणा निधान शरण, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, बड़ा भक्तमाल के उत्तराधिकारी महंत अवधेश दास, सदगुरु सदन गोलाघाट के महंत सिया किशोरी शरण, अवधेश मंदिर के महंत रामशरण दास व्यास, महंत राम शंकर दास रामायणी व महंत अवध बिहारी दास सहित अन्य भी बारात यात्रा में सम्मिलित होने की सहमति व्यक्त की है।