Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन का ये पड़ा, महेंद्र सिंह धोनी पर असर

नयी दिल्ली, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन का पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा असर पड़ा है।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन से टूट गए हैं और गहरी उदासी में डूब गए हैं।
34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी की भूमिका निभायी थी और अपने सशक्त अभिनय से वाहवाही बटोरी थी। सुशांत को पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने मैदान पर धोनी की शैली सीखने के लिए मोरे के साथ नौ महीने बिताये थे।
इस फिल्म के निदेशक नीरज पांडेय ने रविवार दोपहर धोनी को फोन कर सुशांत की असमय मौत की जानकारी दी थी। नीरज ने कहा,“मैं बोलने की स्थिति में नहीं हूं। मैं दोपहर बाद से ही मीडिया से लगातार बात कर रहा हूं। । मैं इतना ही कह सकता हूं कि मैंने अपना एक नजदीकी खो दिया है। आपको जो पूछना है जल्दी पूछिए।”
नीरज पांडेय ने कहा,“माही भाई को फोन करने के अलावा मैंने उनके दो अच्छे दोस्तों मिहिर दिवाकर और अरुण पांडेय को भी फोन किया। वे सभी इस दुखद खबर से सदमे में आ गए हैं। माही भाई तो यह खबर सुनकर जैसे टूट से गए।”
धोनी के बिज़नेस मैनेजर अरुण पांडेय ने कहा कि सुशांत की असमय मौत की खबर से धोनी गहरी उदासी में डूब गए हैं।