Breaking News

अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा,अब चलायेंगे “सम्पूर्ण सफाया अभियान”

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव अब “सम्पूर्ण सफाया अभियान”  चलायेंगे।  उन्होने यह घोषणा  जयप्रकाश नारायण की 117वीं जयंती पर  समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ आयोजित कार्यक्रम में की।

केवल इंटरव्यू दीजिए और लीजिए सरकारी नौकरी,जल्द करें अप्लाई..

यूपी में एक और रेल हादसा….

पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला हो रहा है। हर किसी पर किसी न किसी तरह का दबाव है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ऐसे हालात में लोकतंत्र कैसे रह सकता है? देश इंतजार कर रहा है लोकसभा चुनावों का जिसमें जनता भाजपा का हिसाब किताब करेगी। भाजपा के खिलाफ अब सम्पूर्ण सफाया अभियान चलाया जाएगा। सम्पूर्ण क्रान्ति के मंत्रदाता को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नमामि गंगे परियोजना के अफसरों को सीएम योगी ने किया निलंबित….

घुमंतू समुदाय ने जारी किया,अपना घोषणा पत्र, राजनैतिक दलों से की ये मांग

अखिलेश यादव ने  जयप्रकाश नारायण की  जयंती पर उनके चित्र व मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात हजारों उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा  कि जयप्रकाश जी का बड़ा व्यक्तित्व था। उन्होंने ऐसे समाज का रास्ता दिखाया जो जातीय भेदभाव से परे हो। अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश को सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। उससे दिल्ली हिल गई थी। अब देश की सत्ता पर काबिज भाजपा का सन् 2019 में उत्तर प्रदेश और बिहार में सफाया होना तय है। जनता को बस चुनाव की तारीखों का इंतजार है। जनता तभी हिसाब बराबर कर लेगी।

राजा भैया लखनऊ मे रैली कर करेंगे, नई पार्टी का एेलान, जानिये कब और क्या है नाम ?

इस हेल्मेट की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें इसकी खासियत

अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि लखनऊ में जय प्रकाश जी के नाम पर समाजवादी सरकार में एक शानदार इमारत जेपी इंटरनेशनल सेंटर बना है। जिसके शिलान्यास के अवसर पर मुलायम सिंह यादव तथा जार्ज फर्नाडीज भी मौजूद थे। वहां भाजपा ने अब काम रोक दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जेपी की अगली जयंती वहीं मनाई जाएगी। अखिलेश यादव के साथ पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री  यशवंत सिन्हा तथा फिल्मी नायक शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू भी मौजूद थे।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला ,बंद होगी यह बड़ी कंपनी

अब एक ही कार्ड पर मिलेगी डेबिट-क्रेडिट की सुविधा….

लखनऊ के डबल मर्डर के मुख्य आरोपी ने खुद को मार गोली

डॉक्टर्स ने रचा इतिहास,देश में पहली बार किया खोपड़ी का ट्रांसप्लांट

यूपी के इस प्रोजेक्ट को मिला, ‘‘सोशल मीडिया बेस्ट केम्पेंनिग‘‘ में, प्रथम पुरस्कार

अखिलेश यादव का मध्य प्रदेश का ये चुनावी दौरा- एक नजर

बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री ने खोला जुमलों का राज….

बंद हो चुकी पॉलिसी का पैसा वापस पाने का आखिरी मौका…