Breaking News

एशिया के पहले साइकिल हाईवे का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया उद्घाटन

akhilesh cartoonआगरा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनपद आगरा में आगरा से इटावा लायन सफारी तक निर्मित 207 कि0मी0 लम्बे देश एवं एशिया के पहले साइकिल हाईवे का उद्घाटन किया। वे इस साइकिल हाइवे पर आयोजित साइकिल रैली में सम्मिलित भी हुए।

अखिलेश यादव द्वारा आगरा में लोकार्पित 207 कि0मी0 लम्बा, देश एवं एशिया का पहले साइकिल हाइवे पर आयोजित साइकिल रैली में स्वीडन, अमेरिका, जर्मनी, बांग्लादेश तथा देश के 12 राज्यों के साइकिलिस्टों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने साइकिल रैली के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इसमें ओेपन मैन केटेगरी में यूपी के स्वप्निल एवं महाराष्ट्र के ओंकार को संयुक्त विजेता पुरस्कार प्रदान किए गए तथा दिल्ली के मनजीत एवं यूपी के शंशांक को उप विजेता पुरस्कार दिए गए। ओपन वूमेन केटेगरी में दिल्ली की गुरुलीन कौर को विजेता पुरस्कार प्रदान किया गया तथा स्वीडन की सना एवं दिल्ली की सुचन्दा व्यास को उप विजेता पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा, एक अन्य कैटेगरी में पुरुषों में जर्मनी के मसूद को विजेता पुरस्कार तथा भारत के प्रभुजोत सिंह को उप विजेता पुरस्कार दिए गए। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की अंजलि को विजेता पुरस्कार तथा स्वीडन की एल्वा एवं ईयरवा को उप विजेता पुरस्कार प्रदान किए गए।

साइकिल हाईवे 92 गांवों को जोड़ता है। इसका निर्माण लगभग 133 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से किया गया है। ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रारम्भ होकर विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों एवं ग्रामीण अंचलों से होकर जनपद इटावा में स्थित लायन सफारी तक जाता है। इसके निर्माण से जहां देश-विदेश के पर्यटकों को साइकिल यात्रा के साथ-साथ प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन होंगे, वहीं राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साइकिल हाईवे से देश-विदेश के पर्यटक साइकिलिंग के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के दीदार करने के साथ-साथ भारतीय ग्रामीण सभ्यता, जलवायु, हरियाली तथा बर्ड वाॅचिंग का भी आनन्द प्राकृतिक वातावरण में उठा सकेंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *