Breaking News

ब्रिटेन में आज आम चुनाव, प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका, 13 को आएंगे नतीजे

लंदन,  ब्रिटेन में आज होने वाले आम चुनाव इस बार इसलिए भी अहम हैं क्योंकि इसमें प्रवासी भारतीय और पाकिस्तानी बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।

2011 की जनगणना के मुताबिक ब्रिटेन की कुल जनसंख्या 6 करोड़ थी जिसमें 2.5 फीसदी भारतीय हैं। वहां की राजनीतिक पार्टियों ने भारतीयों को लुभाने के लिए चुनाव प्रचार किए।

ब्रिटेन में  चुनाव में बेरोजगारी, गरीबी, ब्रैक्जिट और टैक्स आदि बड़े मुद्दे हैं, लेकिन इन सब पर कश्मीर मुद्द भारी पड़ रहा है।

बिग बॉस 13 इस वजह से छोड़ देंगे सलमान खान..?

ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर मैनचेस्टर और दक्षिण एशियाई लोगों की सबसे बड़ी आबादी वाला शहर ब्रैडफर्ड में कश्मीर का जिक्र ना हो तो बहस अधूरी रह जाती है। ये दोनों शहर लेबर पार्टी के गढ़ रहे हैं, लेकिन इस बार यहां दोनों पार्टियों में मुकाबला कांटे का है। यह आम चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है कि इस बार प्रवासी भारतीय पहले से कहीं अधिक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कश्मीर पर लेबर पार्टी के रवैये को भारत विरोधी माना जा रहा है। सितंबर में पार्टी ने लेबर पार्टी ने कश्मीर में कथित तौर पर मानवाधिकार की बहाली पर एक प्रस्ताव पास किया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को कश्मीर जाकर वहां के हालात का जायजा लेने के लिए कहा गया था।

इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने किया ये ऐलान

लेबर पार्टी के इस प्रस्ताव को लेकर ब्रिटेन के भारतीय समुदाय में खासी नाराजगी देखी गई थी। इसके बाद  लेबर पार्टी को सफाई देनी पड़ गई कि वह कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दे मानती है।

यहां लेबर पार्टी के अधिकतर सांसद पाकिस्तानी मूल के हैं। सांसदों का कहना है कि भारत ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया है, वह गैर कानूनी है। वहीं भारतीय मूल के लोगों को मानना है कि लेबर पार्टी का झुकाव मुसलमानों की तरफ ज्यादा है, जोकि भारतीयों के पक्ष में नहीं है।

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर टीवी सीरीज, 17 दिसंबर से एंड टीवी पर प्रसारित

प्रवासी भारतीय को मनाने के लिए लेबर पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया कि अगर वह सत्ता में आती है, तो जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए औपचारिक रूप से माफी मांगेगी। इसके अलावा वादा किया कि जीतने पर स्कूलों के पाठ्यक्रम में ‘ब्रिटिश राज के अत्याचारों’ की पढ़ाई को भी शामिल किया जाएगा।

2000 रुपये का नोट होने वाला हैं बंद..? सरकार ने संसद में दिया बड़ा बयान

 कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद में कहा था कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है, तो उसमें हमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जॉनसन के कश्मीर मुद्दे पर भारत का करने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग उनके समर्थन में आ गए हैं। इसके बाद से विशेषज्ञों का मानना है कि प्रवासी भारतीय कंजरवेटिव पार्टी का समर्थन करेंगे।

कंजरवेटिव पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए एक हिंदी गीत भी बनाया था जो कि काफी वायरल हुआ। बोरिस जॉनसन कई बार मंदिर और गुरुद्वारे जाते भी दिखाई दिए हैं।

पापा बन गए कॉमेडियन कपिल शर्मा, घर आई नन्‍ही परी

कंजर्वेटिव पार्टी के भारतवंशी उम्मीदवार और पूर्व सांसद शैलेस वारा ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें हिंदी गीत सुनाई देता है, जिसमें जॉनसन को जिताने की बातें सुनाई देती हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बोरिस जॉनसन की तस्वीरें भी दिखाई देती हैं। गीत के बोल कुछ यों हैं… जागो…जागो…जागो, चुनाव फिर से आया है बोरिस को हमें जिताना है, इस देश को आज बचाना है, कुछ करके हमें दिखाना है…। हालांकि, अभी तक वीडियो को बोरिस जॉनसन या कंजर्वेटिव पार्टी के ऑफिशियल हैंडल से शेयर नहीं किया है।

फिल्म पानीपत के विरोध मे, ब्राह्मण महासभा भी उतरी विरोध में

यात्रियों से भरा विमान हुआ लापता…..

फिर आपस में लड़े जवान, एक अधिकारी समेत कई लोगो की मौत…

इस मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,बढ़ेगा वेतन….

आमिर खान की बेटी का लेटेस्ट हॉट फोटो शूट का अनोखा अंदाज 

सपना चौधरी ने घूंघट की आड़ में लगाएं जबरदस्त ठुमके