Breaking News

‘तितली’ से सहमा ओडिशा और आंध्र प्रदेश, सरकार ने उठाये ऐहतियाती कदम

नई दिल्ली, ‘तितली’ से ओडिशा और  आंध्र प्रदेश सहमा हुआ है। राज्य सरकारों ने ऐहतियाती कदम उठाये हैं। करीब तीन लाख लोगों को निचले इलाके से निकाला गया है। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है। ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को 11 और 12 अक्टूबर को बंद करने का आदेश दिए हैं।

बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के कारण आए चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने बेहद खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। ओडिसा के गोपालपुर पहुंच गया है। तूफान ‘तितली’ भारतीय मौसम विभाग  ने  बताया कि इस चक्रवात के कारण 145 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकार ऐहतियाती कदम उठाया  है।

मौसम विभाग के मुताबिक ‘तितली’ फिलहाल ओडिशा के गोपालपुर से करीब 280 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह तूफान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार  इसकी तीव्रता और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इस तूफान की रफ्तार 165 किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंचने की भी आशंका जताई है। तूफान और बारिश से पूरे राज्य के चपेट में आने की आशंका है।

ओडिशा के मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाधी ने बताया कि ‘तितली’ बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। पांच जिलों के जिलाधीशों को निचले इलाके से लोगों को निकालने का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा राहत के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने  कहा कि अगर जरूरी होगा तो और लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। पटनायक ने कहा, ‘कम-से-कम नुकसान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।’ पांच जिलों गुंजम, पुरी, खुरा और केंद्रापाड़ा से लोगों को निकाला जा रहा है।

एनडीआरएफ की 14 टीमों के ओडिशा के बालासोर, संभलपुर, गजापति, नायागढ़, पुरी, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, गंजम और भुवनेश्वर में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की चार टीमों को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम में तैनात किया गया है।  विशेष राहत आयुक्त विशुनपाड़ा सेठी ने जिलों को ज्यादा से ज्यादा लोग रखने के लिए 836 बहुद्देशीय शिविरों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।