Breaking News

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल आनंदीबेन ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ,उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नववर्ष-2023 के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। नववर्ष की पर जारी बधाई संदेश में श्री आनंदीबेन ने कहा कि नववर्ष नई आशा एवं प्रेरणा लेकर आता है। नये वर्ष …

Read More »

मां विंध्यवासिनी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नववर्ष के पहले दिन रविवार को यहां विंध्याचल मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। भक्तों ने नये साल में अपनी सफलता के लिए मां विंध्यवासिनी देवी की अभ्यर्थना कर आशीर्वाद लिया। हाल के वर्षो में मंदिर में इतनी भारी संख्या …

Read More »

सपा भारतीय संविधान को मानती है: अखिलेश यादव

लखनऊ,समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे तौर पर भारतीय संविधान को मानती है। पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। देश की सम्प्रभुता, एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमेशा से संकल्पित …

Read More »

वृंदावन में बनेगा देश का सबसे बड़ा सिटी फॉरेस्ट

मथुरा, उत्तर प्रदेश में कान्हा नगरी मथुरा के वृन्दावन के ग्राम सुनरख के पास 130 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग द्वारा सौभरि नगर वन विकसित किया जा रहा है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना सौभरि शहर वन का काम स्थानीय जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा-वृन्दावन विकास …

Read More »

ठंड पर भारी पड़ी आस्था,कई शहरों में यातायात अस्त व्यस्त

लखनऊ, नव वर्ष के पहले दिन रविवार को भीषण ठंड और कोहरे की परवाह किये बगैर धार्मिक नगरी वाराणसी,अयोध्या,मथुरा और चित्रकूट समेत उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य शहरों में आस्था का सैलाब सारा दिन उमड़ता घुमड़ता रहा। श्रद्धालुओं की अथाह भीड़ को संभालने में सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे, इसके बावजूद कई …

Read More »

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा राज में किसान तबाह

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूंजीपतियों की हितैषी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में पूरे साल किसान तबाह रहे। अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा राज में पूरे साल किसान तबाह रहे। सूखा, बारिश के संकट से जूझते किसान को खेती …

Read More »

नव वर्ष में बदली रहेगी अयोध्या में यातायात व्यवस्था

अयोध्या, नव वर्ष पर अयोध्या के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिये उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम किये हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने शनिवार को बताया कि श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद …

Read More »

यूपी में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक अब नल से जल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि राज्य में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की आपूर्ति शुरू हो गई है। शनिवार को हर घर नल योजना का 25 प्रतिशत आंकड़ा पार कर लिया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नए साल में प्रवेश करने …

Read More »

साल का अंतिम दिन टॉप ट्रेंड हुआ हैशटैग यूपीयोगी2022

लखनऊ,  साल 2022 के अंतिम दिन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर जम कर सवाल जवाब हुये जिसके चलते ट्विटर पर हैशटैग यूपीयोगी2022 लगातार कई घंटे तक टॉप ट्रेंड में बना रहा। यूजर्स ने 2022 को सीएम योगी का साल घोषित करते …

Read More »

पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में घरेलू कहासुनी में विवाहिता ने बेटे के साथ मिलकर पति की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम मूड़ा सेमनगर उर्फ पडरी निवासी तेजराम (50) का शव शनिवार सुबह चारपाई पर मिला। शव पर …

Read More »