Breaking News

सामाजिक न्याय की बड़ी लड़ाई को समाजवादी ही लड़ सकते हैं-अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सामाजिक न्याय की बड़ी लड़ाई को समाजवादी ही लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा ने मौर्य-कुशवाहा समाज को ठगा, लोकसभा चुनाव मे अपमान का बदला लेंगे- प्रमोद चंद मौर्य

आजम खां को लगा बड़ा झटका…..

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय पर बोलते हुये कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बड़ी है। समाजवादी ही इस लड़ाई को लड़ सकते हैं। उन्होने एकबार इस बात को दोहराया कि समाजवादी चाहते हैं कि जनगणना जाति आधारित हो तो आबादी के हिसाब से योजनाओं का लाभकारी आवंटन हो सकता है।  उन्होंने कहा भाजपा सरकार जातिवाद का जह़र घोल रही है। महिला उत्पीड़न के मामलों में बढ़त चिंता का विषय है। बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है। बेरोजगारी और गरीबी बड़े पैमाने पर है। जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही है।

भाजपा से युवाओं की ख़ुशी देखी नहीं गयी, इस लिए मुस्कान छीनकर आँसू दे दिया-अखिलेश यादव

8 साल बाद मिर्चपुर दलित हत्याकांड का आया फैसला,जानिए कितने छूटे, कितने दोषी करार….

पूर्व मुख्यमंत्री  ने बीजेपी सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण और उसके प्रयोग पर टिप्पणी करते हुये  कहा कि जब व्यक्ति शिक्षित और सम्पन्न होगा तो लोग अपना शौचालय स्वयं बना लेंगे। समाजवादी सरकार में लोहिया आवास के लिए 3.5 लाख रूपए दिए गए थे। उन्होने कहा कि भाजपा के लोग जनता के दिमाग से खेल रहे हैं। वे दिमागों में नकारात्मक विचार पहुंचा रहे हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता में निराशा है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। नौजवान भटक रहे हैं। भाजपा की नई साजिशें चल रही हैं। भाजपा का गुमराह करने का तरीका भी बदल रहा है। यह बात समझना जरूरी है कि भाजपा फिर भ्रम पैदा न कर सके।

योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, कई IAS अफसरों का हुआ तबादला

यूपी में हुए अफसरों के बंपर तबादले,देखें पूरी लिस्ट….

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को नाउम्मीद कर दिया है। उसका सुखचैन बढ़ते अपराधों ने छीन लिया है। मंहगाई, बेकारी से सभी संत्रस्त हैं। लोगों को अब अच्छे दिन आने की कतई उम्मीद नहीं रह गई है। भाजपा के झूठे वादों की सच्चाई लोग जान गए हैं। अब सबकी उम्मीद सन् 2019 से ही बंधी है।

इस वरिष्ठ BJP सांसद ने AAP सरकार कि तारीफ की,जानिए क्यों…

रक्षाबंधन पर CM योगी ने दिया महिलाओं को बड़ा तोहफा….

अखिलेश यादव ने विष्णु मंदिर मुद्दे पर सपा नेताओं को दी खास हिदायत

लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका

बीजेपी विधायक ही उड़ा रहे कानून का मजाक, आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाया

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-ओबीसी की तरह एससी-एसटी को पदोन्नति में आरक्षण से क्यों नही वंचित किया जा सकता?

रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी देश की पहली कंपनी, जानिये कौन सी कंपनी किस स्थान पर ?