Breaking News

सरदार पटेल की ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी‘ पर अखिलेश यादव ने कही ये बात

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य नरेन्द्र देव एवं सरदार पटेल के चित्र पर  माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आन्दोलन और फिर राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

मायावती ने क्यों कहा कि बहुजन समाज से माफी मांगें बीजेपी और आरएसएस ?

ATM से निकालने जा रहे हैं कैश तो जान लें यह नियम, आज से लागू

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर गुजरात में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी‘ की चर्चा करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि महापुरूषों की प्रतिमाओं की तुलना नहीं करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि वह नफरत और समाज को तोड़ने की राजनीति करने के बजाय देश की एकता के लिए काम करे। भाजपा जाति और धर्म की खाईं गहरी न करे। भाजपा देश की एकता और सामाजिक समरसता तथा सद्भाव के लिए काम करने का संकल्प लें।

PM मोदी ने किया दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण

31 अक्तूबर एक ऐसी तारीख जिसने भारत को बदल दिया…

        अखिलेश यादव ने कहा कि आचार्य जी और सरदार पटेल ने देश की एकता और अखण्डता के लिए काम किया था। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश खुशहाली की ओर बढ़ सकेगा। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और शैक्षिक सुधार में आचार्य नरेन्द्र देव का बड़ा योगदान है। उन्होंने समाजवादी आंदोलन से किसानों, मजदूरों और नौजवानों को जोड़ा था। उन्होंने आजीवन गरीबी और अशिक्षा के विरूद्ध संघर्ष किया।

अयोध्या राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया ये निर्णय…

लखनऊ को मिला नया IPS ऑफिसर….

          सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए पटेल जी को सरदार की उपाधि दी गई थी। आजादी के बाद तमाम रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कर सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता की नींव रखी थी। हम उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में याद करते  हैं।

बड़ा हादसा-समुद्र में गिरा क्रैश होकर प्लेन, 188 यात्री थे सवार….

देखिए कहीं इन दालो की जगह जहर तो नही खा रहे आप….

          अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश को गांधीवादी, डाॅ0 लोहिया का रास्ता पसंद है। समाजवादी विचारधारा में ही देश के विकास को गति मिल सकती है। भाजपा राज में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसान कर्ज के बोझ से लदा है और आत्महत्या को मजबूर है। नौजवान का भविष्य अंधकार मय है। गरीबी, बेकारी से जनता परेशान है। साम्प्रदायिकता सामाजिक सद्भाव के लिए अभिशाप है। यह सब स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के लिए खतरा है। अब समय आ गया है कि देश और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना चाहिए।

रेलवे की खास स्कीम,आपका ट्रेन टिकट वेटिंग होने पर भी मिलेगी कन्फर्म सीट,जानिए कैसे…

गूगल ने यौन उत्पीड़न को लेकर लिया बड़ा एक्शन,इन लोगों पर गिरी गाज

 गोमती तट पर स्थित आचार्य नरेन्द्र देव के समाधि स्थल पर पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पद्मश्री गिरिराज किशोर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ लेखक अरूण त्रिपाठी, मीरावर्धन, यशोवर्धन, सुरेन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं  आज पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सरदार पटेल की जयंती मनायी गयी। अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  किरणमय नंदा, नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा और विकास यादव उपस्थित थे। इलाहाबाद में जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, बलिया में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी और सिद्धार्थनगर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल हुए।

सरकार ने दिया रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी को झटका…..

अब फेसबुक पर आप जोड़ सकते हैं अपनी फोटो के साथ ये भी……

काला सागर में मिला हजारों साल पुराना जहाज , सच साबित हो सकती है यह पौराणिक कथा

आप भी ले सकेंगे पेट्रोल पंप का लाइसेंस,नियमों में होने वाला है परिवर्तन